घाटमपुर: रेऊना में दुकान से बैटरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
रेऊना थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुकान से बैटरी चोरी कर फरार हो जाने के दोनों आरोपी अजीत सचान और अतुल सचान को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया पकड़े गए दोनों चोरों के पास से चोरी की बैटरी बरामद की गई है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।