कनवास: रीछी में चल रही खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
Kanwas, Kota | Nov 5, 2024 रीछी में चल रही प्रतियोगिता का मंगलवार शाम 4 बजे समापन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेड कांस्टेबल रमेशचन्द मीणा रहे। अध्यक्षता अलोद सरपंच दुर्गेश चोपदार ने की। वही विशिष्ट अतिथि उपसरपंच प्रतिनिधि प्रभूलाल अहीर, कालूलाल अहीर, सांवरलाल सरीणा, पूर्व उपसरपंच जगदीश उस्ताज रहे। इस दौरान फाइनल मैच सातलखेड़ी और रीछी के बीच खेला गया।