निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में पुलिस ने जुआ-सट्टे के अड्डे पर छापा मारा, 22 लोगों को किया गिरफ्तार
निम्बाहेड़ा के बड़ा कसाई मोहल्ले में पुलिस ने जुआ और सट्टे के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस द्वारा सीआई रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में की गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा, जहां जुआ खेलते हुए लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से नगदी और सट्टे से जुड़ा समान जबत किया।