निम्बाहेड़ा: कोतवाली थाना पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मारी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद
निम्बाहेड़ा में 27 मार्च को हुई मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए विजय उर्फ बबलू मीणा, सन्नी उर्फ देवेंद्र जाट और देवकरण मीणा को गिरफ्तार किया।