निम्बाहेड़ा: रानीखेड़ा को निम्बाहेड़ा नगर परिषद में शामिल करने का विरोध, विधायक को सौंपा ज्ञापन
निम्बाहेड़ा नगर परिषद में रानीखेड़ा गांव को शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सरकारी कामकाज में दिक्कतें बढ़ेंगी और उन्हें बार-बार नगर परिषद के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इसे लेकर ग्रामीणों ने विधायक श्रीचंद कृपलानी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि रानीखेड़ा को नगर परिषद में शामिल न किया जाए। ज्ञापन सौपा गया।