निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में अतिक्रमण हटाने पर हुई बड़ी कार्रवाई, जेके चौराहे से वंडर अंडरब्रिज तक मार्ग को किया गया चौड़ा
निंबाहेड़ा नगर को स्वच्छ और सुगम यातायात के उद्देश्य से प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उपखंड अधिकारी एवं नगरपरिषद प्रशासक विकास पंचोली के निर्देश पर आयुक्त कौशल खटुम्बरा की अगुवाई में पालिका दस्ते ने जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से जेके चौराहे से वंडर अंडरब्रिज तक मार्ग को चौड़ा किया। ये कार्य बुधवार को शाम करीब 7 बजे तक चला।