निम्बाहेड़ा: अम्बे माता शक्तिपीठ पर चढ़ाई गई 108 मीटर लंबी चुनरी, नगर में निकली शोभायात्रा
ईमलेश्वर महादेव मंदिर होली थाड़ा से अम्बे माता शक्तिपीठ मंदिर निकाली शोभायात्रा निंबाहेड़ा में नवरात्रि पर महिलाओं ने ईमलेश्वर महादेव मंदिर होली थाड़ा से अम्बे माता शक्तिपीठ मंदिर तक 108 मीटर लंबी चुनरी की यात्रा गुरुवार को सांय सवा 6 बजे शोभायात्रा निकाली। सैकड़ों महिलाएं बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करती हुई चलीं। सभी महिलाएं चुनरी को लेकर निकली।