निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में तीसरे डिवीजन की अफीम उपज की तुलाई शुरू, 6930 किसानों की उपज का होगा मूल्यांकन
चित्तौड़गढ़ जिले के नारकोटिक्स विभाग ने तीसरे डिवीजन के अफीम काश्तकारों की उपज की खरीद प्रक्रिया 1 अप्रैल से निंबाहेड़ा में शुरू कर दी है। इस डिवीजन में निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी तहसील के किसान शामिल हैं। जिला अफीम अधिकारी खंड तृतीय आर.के. मीणा ने बताया कि तुलाई की प्रक्रिया निंबाहेड़ा के एक रिसॉर्ट में आयोजित की जा रही है। 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होगा।