बलरामपुर: गुरु गोरख स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत सीमावर्ती गांवों में लगेगा मेडिकल कैंप, हुई बैठक
बलरामपुर में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन अवध प्रांत द्वारा आयोजित गुरु गोरख स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का आयोजन जनपद बलरामपुर में दिनांक 6, 7 एवं 8 फरवरी को किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को जिले में एक समन्वय बैठक आहूत की गई, जिसमें यात्रा के सफल संचालन एवं चिकित्सा सेवाओं की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।