बलरामपुर: सुहेलवा वन क्षेत्र में मानव–वन्यजीव संघर्ष से डेढ़ महीने में 5 लोगों की मौत, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
सुहेलवा वन क्षेत्र में हाल के दिनों में मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि ने वन विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) गौरव गर्ग ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने के भीतर जंगल क्षेत्र में कुल पाँच लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें से दो घटनाएं 25 दिसंबर को सामने आईं, जिनमें स्थानीय लोग शिकार हुए है।