डोंडा माफी टैंक का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
अतिरिक्त जल निकासी के लिए खोले गए दोनों स्पिलवे गेट, क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत का कार्य जारी
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा ग्राम पंचायत डोडा माफी के डोडा माफी टैंक का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम कर्वी एस के प्रसाद द्वारा अवगत कराना है कि मध्यप्रदेश की सीमा में 27.08. 2026 एवं 28.08.2026 में वीरसिंह पुर तहसील क्षेत्र में 135.20 एम०एम० एवं मझगवां तहसील में 81.60 एम०एम० वर्षा होने के कारण डोडा माफी टैंक में लगभग 6500 क्यूसेक से अधिक पानी की आवक के कारण टैंक का जलस्तर बढने लगा।
टैंक में पानी के जलस्तर बढ़ते ही अतिरिक्त जल निकासी हेतु 29.08.2026 को प्रातः 3:00 बजे टैंक के दोनो स्पिलवे गेट खोल दिये गयें। क्योकि स्पिलवे गेट की क्षमता 3500 क्यूसेक है, जबकि टैंक में लगभग 6500 क्यूसेक से अधिक पानी आ रहा था। स्पिलवे गेट से सम्पूर्ण अतिरिक्त पानी की निकासी सम्भव नही हो पा रहा था, जिसके कारण टैंक का जलस्तर एफ०आर०एल० से ऊपर पहुंचने लगा। टैंक की सुरक्षा के दृष्टिगत स्पिलवे गेंट के बायें तरफ जमीन कटवा दिया गया जिससे अतिरिक्त पानी निकल गया। वर्तमान में जलाशय का जलस्तर एफ०आर०एल० से नीचे है।
टैंक के दोनो स्पिलवे गेट खुले हुये है। टैंक पूर्णतः सुरक्षित है। सहायक अभियन्ता एवं जूनियर इंजीनियर द्वारा लगातार टैंक पर आवस्थान करके निगरानी की जा रही है। स्पिलवे गेंट के बायें तरफ क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत करायी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि उसे अतिशीघ्र क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कराया जाए जिससे कि पानी को पुनः एकत्रित किया जा सके।पानी संचयन से आस-पास के लोगों को कृषि व अन्य कार्यों में प्रयोग किया जा सके।