कोंडागांव: कांग्रेस भवन कोंडागांव में शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती मनाई गई, कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नेतृत्व में आज बुधवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन में बस्तर टाइगर एवं अमर शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महेंद्र कर्मा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र कर्मा का जीवन साहस...