शिवपुरी नगर: इधर दुकान में चोरी, उधर पुलिस ने दबोचा: देहात पुलिस ने 24 घंटे में चोरी की गुत्थी सुलझाई, मंदिर का चोर भी पकड़ा गया
शिवपुरी शहर के देहात थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दुकान में हुई चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के पास से न केवल चोरी का माल बरामद हुआ, बल्कि उसने 4 महीने पहले गुना बायपास स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी कबूल कर लिया है।