जहानाबाद: मुश्तिचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई गिरफ्तारी के बाद दो गोतिया पक्षों के बीच मारपीट, एक बुजुर्ग घायल
जहानाबाद के परसबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुश्तिचक गांव में दो गोतिया पक्षों में जमकर मारपीट और इंट पत्थर चले जिसमें पीड़ित पक्ष के एक बुजुर्ग घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। इस संबंध में घायल के परिजनों ने रविवार सुबह करीब 10 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी दी।