भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के चुनावों के सफल संचालन को लेकर आज 29 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में चुनाव-पूर्व प्रक्रिया, नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने कार्यालय प्रकोष्ठ से वीसी में भाग लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच श्री महेश्वर सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री विवेक कुमार, निदेशक NEP श्रीमती पूजा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
Election Commission of India
#cmsamrat
75 views | Begusarai, Bihar | Sep 29, 2026