वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय के एडीआर भवन में वरिष्ठ अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं उपस्थित लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आँखों सहित विभिन्न स्वास्थ्य जाँच की गई तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकार एवं स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
IPRD Bihar
#cmsamrat
1 views | Begusarai, Bihar | Oct 1, 2026