बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का विभिन्न खेल स्थलों पर शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के लगभग 4,500 स्कूली खिलाड़ी 22 खेल विधाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पढ़ाई के साथ खेलों को भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर तक गांधी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, बी.पी. स्कूल, खेल भवन सहित विभिन्न स्थलों पर किया जा रहा है।
IPRD Bihar
Khelo India
#cmsamrat