ऊना: जिला में पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर 418 वाहनों के काटे चालान, धूम्रपान और अवैध खनन पर भी की कार्रवाई
ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 418 चालान काटे, जिनमें से 132 मामलों में मौके पर 1,10,900 रुपये जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान के 7 मामलों में 450 रुपये जुर्माना वसूला गया। अवैध खनन में दो वाहन जब्त कर मामले अदालत भेजे गए। पुलिस ने सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए। मंगलवार को एसपी ऊना अमित यादव ने इसकी जानकारी दी है।