ऊना: राघव पुरी बने शूज मर्चेंट इकाई ऊना के प्रधान, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में बनी कार्यकारिणी
ऊना नगर के शूज मर्चेंट दुकानदारों की एक बैठक मंगलवार को स्थानीय बाजार में आयोजित हुई। ऊना नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत और सचिव रघुपुरी की अध्यक्षता में शूज मरचेंट्स की इकाई का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्वनी जैतक और प्रदेश व्यापार मंडल के प्रभारी प्रमोद वर्मा भी मौजूद रहे।