ऊना: जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, बच्चों के आधार पंजीकरण पर दिया गया विशेष जोर
मंगलवार को जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। उन्होंने शिविरों के आयोजन व जनजागरूकता पर विशेष जोर देने को कहा।