ऊना: जेएनवी पेखूबेला में आयोजित एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सेना भर्ती प्रक्रिया व अग्निशमन सुरक्षा की जानकारी दी गई
जेएनवी पेखूबेला में चल रहे NCC के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को कैडेट्स को सेना भर्ती प्रक्रिया और अग्निशमन सुरक्षा की जानकारी दी गई। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर से सुबेदार मेजर संजय कुमार ने भारतीय सेना में भर्ती के शारीरिक, शैक्षणिक व मानसिक पहलुओं पर जानकारी दी। अग्निशमन विभाग ऊना की टीम ने अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग कर लाइव डेमो दिया।