ऊना: मानसून सीजन को लेकर उपायुक्त ऊना ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
मानसून सीजन 2025 को लेकर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय से तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राहत सामग्री भंडारण, जल निकासी, पेड़ों की कटाई व चिकित्सा सुविधा पर जोर दिया गया। स्वां नदी सहित संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और 24x7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखने को कहा गया।