ऊना: किराए के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला सीजेएम कोर्ट ऊना के कर्मचारी का शव, पुलिस जांच में जुटी
मंगलवार को ऊना शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित मोहल्ला गुरुसर के समीप सीजेएम कोर्ट का कर्मचारी किराए के कमरे में मृत हालत में पाया गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय कश्मीर सिंह निवासी जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक की धर्मपत्नी सपना की शिकायत के आधार पर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।