तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर में तुलसीपुर निवासी युवती ने एक युवक पर फोन द्वारा अश्लील बातें और धमकी देने का दर्ज कराया केस
तुलसीपुर निवासी युवती ने एक युवक के विरुद्ध तहरीर देकर अश्लील बातें करने एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। युवती द्वारा रविवार 1:00 बजे बताया गया कि उसके मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।