तुलसीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन शक्तिपीठ पर दौरे के दूसरे दिन किया पूजन-अर्चन एवं गौ सेवा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन देवीपाटन शक्तिपीठ पर गुरुवार सुबह 6:00 बजे मां पाटेश्वरी का पूजन अर्चन कर गौ सेवा किया। मुख्यमंत्री ने आदर्श गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ एवं चारा दिया। इस अवसर पर उनके साथ देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथलेश नाथ एवं मंदिर के स्वयं सेवक भी मौजूद रहे।