तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने पूरब टोला में श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया
पूरब टोला में श्रीमद् भागवत कथा में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला गुरुवार शाम 8:00 बजे शामिल हुए उन्होंने कथा व्यास से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा बहुत ही भाग्य से श्रीमद् भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है श्रीमद् भागवत हमें अपना कर्म करते रहने की प्रेरणा देता है।