तुलसीपुर: देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में राम कथा का विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन
देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में ब्रह्मलीन महंथ महेंद्र नाथ के 24 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित राम कथा का शुक्रवार रात 9 बजे विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन अर्चन किया एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम, प्रोफेसर जेपी पांडे, डॉ राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।