बिलासपुर: भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर जुलूस-ए-मुहम्मदी का भव्य स्वागत किया
बुधवार को दोपहर एक बजे जुलूस-ए-मुहम्मदी के अवसर पर धार्मिक और सामाजिक सौहार्द की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने समर्थकों संग जुलूस का भव्य स्वागत किया। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।