बरियारपुर: सीडीपीओ ने पोषण माह का प्रभात फेरी के साथ किया शुभारंभ
बुधवार को बाल विकास परियोजना का पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण ने आंगनबाड़ी केंद्रो पर प्रभात फेरी निकालकर पोषण माह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोषण माह तब सफल होगा जब आप लोग पोषण के प्रति जागरूक रहेंगे और अपने बच्चों को सही पोषण देंगे ताकि आपका बच्चा स्वच्छ रहे और स्वस्थ रहे। मौके पर उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका अलका सिंन्हा एवं सेविका मौजूद रहे।