चौमूं: चौमूं में परिवहन विभाग ने 10 स्लीपर बसों की जांच कर अवैध सीटें हटाईं, 10 लाख का लगाया जुर्माना
Chomu, Jaipur | Jul 11, 2026 चौमूं में सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने चौमूं में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाली स्लीपर बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 10 स्लीपर बसों की जांच की गई, जिनमें कई बसों में अवैध रूप से लगाई गई अतिरिक्त सीटें मिलीं। विभाग ने मौके पर ही इन सीटों को हटाकर जब्त कर लिया।