एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार को हड़कंप मच गया, जब कबरई निवासी ट्रक मालिक ब्रजेश विश्वकर्मा ने चालान कटने से नाराज़ होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की। लगभग सुबह 11 बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई, कर्मचारी और लोग सकते में आ गए। सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और ट्रक मालिक को काबू में किया।