परिहार: गोरहारी गांव में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन, 300 लोगों का हुआ इलाज
परिहार प्रखंड के गोरहारी गांव में शनिवार को 2:30 पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम में 300 महिला पुरुष मरीजों की मुफ्त जांच की। और उचित परामर्श देते हुए मुफ्त दवाई भी उपलब्ध कराई गई। डॉ मयंक कुमार द्वारा मरीजों के इलाज के अलावा उनका जांच भी किया गया है। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन परिहार प्रखंड के गोरहारी में किया गया।