परिहार: परिहार प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया
परिहार प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर आधा दर्जन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। बुधवार को 11:00 बजे प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से विभिन्न पदों के लिए आए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा पत्र भरकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।