परिहार: बेला के विद्युत जेई अरविंद कुमार ने गांव में स्मार्ट मीटर के बारे में जागरूकता अभियान चलाया
परिहार प्रखंड के बेला में जेई अरविंद कुमार ने गांव-गांव पहुंचकर स्मार्ट मीटर को लेकर गुरुवार को 12:00 बजे जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्मार्ट मीटर के फायदे के बारे में बताया। स्मार्ट मीटर को लेकर कई जगह विरोध हो रहा है। इस दौरान गांव के कई ऐसे उपभोक्ता भी मिले जिन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उन्हें कम बिजली बिल आ रही है।