परिहार: बेला में स्कॉर्पियो और बाइक से 1800 शराब की बोतलें बरामद, तस्कर फरार
बेला थाना पुलिस ने सिरसिया बाजार बनहा टोला से एक स्कॉर्पियो और बाइक पर लदी 1800 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया है। बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि 1बजकर 5 मिनट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की है। फिलहाल फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।