हनुमानगढ़: मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण, करीब तीन घंटे तक जेल की व्यवस्थाओं का परखा
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी ने मंगलवार को जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं असुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई।