फिरोजाबाद बरी का नगला के केयरवेल अस्पताल में हंगामा, युवती ने लगाए मारपीट और धमकी के आरोप, पुलिस मौके पर
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के बरी का नगला चौराहे पर स्थित केयरवेल अस्पताल पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। युवती भारती के आरोपों के बाद रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके के VIDEO में पुलिस अस्पताल परिसर के अंदर युवती से पूछताछ करती दिख रही है। युवती ने ऑन कैमरा बताया कि अस्पताल संचालक रामकुमार और उसके स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की और पुराने जात बिरादरी के केस को खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। युवती ने _"पैसे से सबको खरीदने"_ की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट: यह खबर मौके के VIDEO और युवती के आरोपों के आधार पर है, अस्पताल पक्ष का वर्जन और पुलिस जांच आना बाकी है।
-----
#Firozabad #FirozabadBreaking #CarewellHospital #BariKaNaglaChauraha #ThanaRamgarh #FirozabadPolice #UPPolice #CMOFirozabad #DDMNewsFirozabad #FirozabadNews #ViralVideo #JusticeForGirl
@Uppolice @FirozabadPolice @CmoFirozabad @DmFirozabad