फ़िरोज़ाबाद: जैन मंदिर चौराहे पर बड़ा हादसा, ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान 15 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर!!
फ़िरोज़ाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जैन मंदिर चौराहे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर आज बड़ा हादसा हो गया। ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Firozabad #ThanaUttar #JainMandirChauraha #OverBridge #Hadsa #FirozabadNews #DDMNewsFirozabad