फिरोजाबाद में मिशन शक्ति का तूफान! हर स्कूल-गांव में नारी सुरक्षा का मंत्र
फिरोजाबाद। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-06 का आगाज हो गया है।
SSP आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आज पूरे जनपद में पुलिस ने स्कूल, विद्यालय, ब्लॉक और गांव-गांव में जाकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया।
पुलिस टीम ने रैली और संगोष्ठी के जरिए महिलाओं को उनके अधिकार, साइबर हिंसा से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के बारे में बताया।
साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 1076, 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ फील्ड में उतरे। छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नारी सुरक्षा - हमारा संकल्प!
#Firozabad #MissionShakti #MissionShaktiPhase06 #WomenSafety #FirozabadPolice #SSPAdityaLanghe #UPPolice #1090 #112 #DDMNewsFirozabad