राजकीय आईटीआई सहादतपुरा, मऊ में आयोजित रोजगार मेले में 80 लाभार्थियों को मिला रोजगार।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सहादतपुरा, मऊ परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार मेला (कैम्पस प्लेसमेंट) आयोजित किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की अडानी सोलर, कच्छ, गुजरात (थर्ड पार्टी–नेक्स्ट स्टेज इकोनॉमिक्स) कंपनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में कुल 150 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से चयन प्रक्रिया के उपरांत 80 लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा गया। इस अवसर पर रोजगार प्रभारी श्री योगेन्द्र यादव ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इच्छुक लाभार्थी ऐसे रोजगार मेलों में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य अरुण यादव ने कहा कि आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एवं प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संस्थान द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर अवसर प्रदान कर रहे हैं। रोजगार मेले में कुशाग्र सिंह कुशवाहा, एच रहमान, अनीता, अभिषेक शर्मा, श्याम सुंदर चौहान, कृष्ण गोपाल दुबे, रमेश यादव, उपेन्द्र कुमार, शिवकुमार गौतम, सरिता विश्वकर्मा, राजकुमार भारती, वीरेन्द्र प्रताप, सतेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।