पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में लेजर लाइट पर प्रतिबंध लगाया गया
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में लेजर लाइट को प्रतिबंधित कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर हुई उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक के बाद या निर्णय लिया गया है। लेजर लाइट को प्रबंधित करने के पीछे शादी विवाह और अन्य आयोजनों के दौरान तेज लेजर लाइट की रोशनी की वजह से पायलट को दिक्कत होना बताया गया है।