जहानाबाद: समाहरणालय में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर बैठक आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश
जहानाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जहानाबाद जिला के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।