जहानाबाद: खुतबा चक में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, पटना PMCH रेफर
जहानाबाद के खुतबा चक में एक युवक चलते ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिस स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण पटना PMCH रेफर कर दिया गया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि घायल युवक के पास मिले पहचान पत्र से ज्ञात हो पाया कि युवक जहानाबाद के पण्डुई शकूरगंज निवासी है।