अशोकनगर के कचनार थाना क्षेत्र के तूमैंन गांव में एक सप्ताह से लापता 55 वर्षीय गजराज सिंह कुशवाह का शव त्रिवेणी नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला। गजराज सिंह गुना निवासी थे और करीब एक सप्ताह पहले बेटे की ससुराल आमखेड़ा सूखा आए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं था।