कांके: रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र में उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Nov 4, 2024 रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों का सोमवार शाम करीब पांच बजे उपायुक्त वरुण रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने सभी मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को ससमय मतदान बूथों पर सभी व्यवस्था पूरा कराने का निर्देश दिया।