पचरुखी: बड़कागांव से शराब पीने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के बड़का गांव से मद्यपान के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में थाना क्षेत्र के तकिया निवासी मुस्ताक अली और पचरुखी थाना क्षेत्र के सुपौली निवासी कृष्ण सिंह शामिल है। दोनों बंदियों को शनिवार की दोपहर 2:00 बजे फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया।