पचरुखी: नौका बाजार के पास टेम्पो की टक्कर से साइकिल सवार घायल
नौका बाजार के समीप गुरुवार की संध्या साढ़े पांच बजे टेम्पु की ठोकर से एक साइकिल सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज निवासी मंसूर आलम सिवान से मजदूरी के पश्चात घर लौट रहा था इसी दौरान टेम्पु ने ठोकर मार दी और भाग गया।