गिधौर: कहरडीह महादली टोला में पति ने हसुआ से पत्नी की गला रेतकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Gidhaur, Jamui | May 20, 2026 जमुई जिले के कहरडीह महादलित टोला में बुधवार को घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान उगनी देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि पति गगन मांझी ने धारदार हंसुआ से पत्नी का गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी घर के बाहर बैठा मिला, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने 5 बजे बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।