जतारा: दिगौड़ा: हाट बाजार के पास शराब दुकान खुलने से हंगामा, ग्रामीणों का विरोध, कलेक्टर ने दिए दुकान हटाने के आदेश
दिगौड़ा में हाट बाजार के पास शराब दुकान खुलने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई है। घनी बस्ती, गेहूं खरीदी केंद्र और बैंक के पास दुकान होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र राय ने बताया कि देर रात तक नशे में हंगामे से माहौल खराब हो रहा है।