लालगंज: प्राथमिक विद्यालय रतेह के बच्चों ने रैली निकालकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गुरुवार 11:30 बजे दिन हलिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रहते के बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने "कुएं ढके हो जाली से बहे गंदगी नाली से" "सब रोगों की एक दवाई घर में रखो साफ सफाई" "हम सब ने ठाना है संचारी रोग भगाना है" आदि नारे लगाते हुए ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाने हेतु जागरूक किया।